विज्ञापन

जबलपुर में गुंडे-बदमाशों की परेड, पनागर पुलिस ने थाने बुलाकर….

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
October 26, 2026
Author Picture
Published On: October 26, 2026

विज्ञापन

जबलपुर।  पनागर में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुंडे-बदमाशों की परेड कराई। पुलिस ने आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और विभिन्न मामलों में बाउंड ओवर किए गए लोगों को थाने बुलाकर उनकी उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान पुलिस ने उनके डोजियर भरवाए और मौजूदा गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही, सभी को कानून का पालन करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की समझाइश दी गई।

दरअसल जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के आदतन अपराधियों, गुंडे-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और बाउंड ओवर किए गए व्यक्तियों की परेड कराएं। इसका उद्देश्य उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करना है, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके। इसी निर्देश के पालन में पनागर पुलिस ने संबंधित लोगों को थाने बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे उनकी वर्तमान दिनचर्या, कामकाज और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे वर्तमान में क्या कर रहे हैं और कहीं किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त तो नहीं हैं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना, उन्हें कानून के दायरे में रहने की हिदायत देना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की इस कवायद से साफ है कि अब पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।

 

Leave a Comment