विज्ञापन

जबलपुर : बिना नंबर की नई वेन्यू कार में शराब की तस्करी, 17 पेटी शराब जब्त, आरोपी फरार

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
October 28, 2026
Author Picture
Published On: October 28, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। जबलपुर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चरगवां थाना पुलिस ने एक नई सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार से शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है। कार में 17 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा करीब 151 लीटर और अनुमानित कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ करीब 12 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

थाना प्रभारी चरगवां सरोजिनी चौकसे के मुताबिक 28 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोटेगांव की तरफ से एक सफेद रंग की वेन्यू कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर जबलपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चरगवां थाना पुलिस ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान सिद्ध बाबा मोड़ से थोड़ा आगे संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 151 लीटर आंकी गई है।

 

 

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे जबलपुर में किसे सप्लाई किया जाना था। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment