विज्ञापन

जबलपुर : ऑनलाइन शॉपिंग के पार्सल में खेल! डिलीवरी बॉय ने कंपनी को लगाया चूना, दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, घर से लाखों रुपये का सामान बरामद

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
November 16, 2026
Author Picture
Published On: November 16, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। ऑनलाइन शॉपिंग का सामान घर पहुंचाने की जिम्मेदारी जिन डिलीवरी बॉय के कंधों पर थी, वही कंपनी के पार्सल पर हाथ साफ करने लगे। कभी पार्सल में हेराफेरी तो कभी कैश ऑन डिलीवरी की रकम गायब… इस तरह कंपनी को चूना लगाने का खेल लंबे समय तक चलता रहा। लेकिन अब इनकी चालाकी पुलिस के सामने बेनकाब हो गई। 
दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के पार्सल की डिलीवरी में गड़बड़ी कर कंपनी को चूना लगाने वाले दो डिलीवरी बॉय को घमापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के पार्सल में हेराफेरी करने के साथ ही कैश ऑन डिलीवरी (COD) से मिलने वाली रकम भी कंपनी में जमा नहीं करते थे। लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ, जब शीतलामाई स्थित रिलिवेंट कोरियर कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान डिलीवरी बॉय यश महतो और शरद चौहान की भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के पार्सल में गड़बड़ी और कैश ऑन डिलीवरी की रकम जमा नहीं करने से जुड़ी जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली, जहां से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डिलीवरी के दौरान मिलने वाले पार्सल और भुगतान की रकम में हेराफेरी कर रहे थे। इस तरह कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
पहले भी सामने आ चुका है फर्जीवाड़ा
जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों आरोपी पहले भी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में शामिल रहे हैं। पूर्व में भी उनके खिलाफ कंपनियों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर अपना तरीका नहीं बदला और फिर से कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने लगे। घमापुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों यश महतो और शरद चौहान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Comment