विज्ञापन

जबलपुर: पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मंडला पुलिस के वर्दीधारी पर FIR

[inb_subtitle]

Author Picture
thenewsmp
November 13, 2026
Author Picture
Published On: November 13, 2026

विज्ञापन

रिपोर्ट – हंसराज सिंह ठाकुर

जबलपुर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार और शादी के सपने दिखाकर युवती के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मंडला पुलिस में पदस्थ एक वर्दीधारी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर जबलपुर के अलग-अलग होटलों में कई बार दुष्कर्म किया। अब जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, युवती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल महिला थाने में मंडला जिले की रहने वाली एक युवती ने आवेदन देकर शिकायत की है। युवती के मुताबिक, उसकी करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए सिद्धार्थ आर नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। युवक नर्मदापुरम जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि अप्रैल 2026 से नवंबर 2026 के बीच युवक उसे शादी का भरोसा देकर जबलपुर के विभिन्न होटलों में ले जाता रहा। इनमें मदन महल और मदन महल रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल भी शामिल हैं।

युवती का कहना है कि आरोपी लगातार उससे शादी करने का वादा करता रहा और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी की बात की तो युवक अपने वादे से मुकर गया। युवती ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

वर्दीधारी होने की हो रही पुष्टि

महिला थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक के मंडला पुलिस में पदस्थ होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मंडला पुलिस से संपर्क करने के बाद की जाएगी। पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ आर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment