विज्ञापन

चरगवां पुलिस ने गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
October 30, 2026
Author Picture
Published On: October 30, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चरगवां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजा लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 582 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा दूसरे युवक संदीप लोधी निवासी फुलर, थाना शहपुरा से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी मामले में शामिल करते हुए दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चरगवां थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे के मुताबिक 28 अक्टूबर 2026 को चरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करीब 35 से 40 साल का एक व्यक्ति घुघरा तिराहा, थाना चरगवां क्षेत्र में गांजा लेकर मौजूद है। उसके पास एक थैला है, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवकुमार चौबे, पिता रामगोपाल चौबे, उम्र 42 वर्ष, निवासी जमुनिया थाना चरगवां बताया।
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली तो थैले में प्लास्टिक में लिपटा हुआ सूखी पत्तियों, फूल और डंठल वाला पदार्थ मिला। जांच करने पर वह गांजा पाया गया। इसके बाद मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बाट की व्यवस्था कर गांजे का वजन कराया गया। तौल में गांजे का कुल वजन 582 ग्राम निकला। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी है। बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया गया।
एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, पूछताछ के दौरान शिवकुमार चौबे ने बताया कि उसने यह गांजा संदीप लोधी, निवासी फुलर, थाना शहपुरा, जिला जबलपुर से खरीदा था। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने संदीप लोधी को भी प्रकरण में आरोपी बनाया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया अपनाई। मामले की जांच उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल को सौंपी गई है। पुलिस अब गांजे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment