विज्ञापन

जबलपुर : शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, चार बदमाशों ने मां-बेटे समेत कई लोगों से की मारपीट

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
November 13, 2026
Author Picture
Published On: November 13, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। माढोताल थाना क्षेत्र के आईटीआई बुंदेला बाबा इलाके में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कृष्णा किराना दुकान के पास खड़े एक युवक से चार युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के बेटे पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और एक आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की उंगली घायल कर दी। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक घटना 11 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। आईटीआई बुंदेला बाबा निवासी महिला कृष्णा किराना दुकान के पास खड़ी थी। इसी दौरान आयुष बेन दुकान के पास गुटखा खरीद रहा था। आरोप है कि उसने मंजू पटेल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मंजू पटेल ने पैसे देने से इनकार किया तो आयुष गाली-गलौज करने लगा। हंगामा सुनकर मंजू का बेटा उमाशंकर भी मौके पर पहुंच गया। तभी राजा बेन, करण बेन और रितिक बेन भी वहां आ गए।
उमाशंकर ने चारों युवकों से गाली-गलौज करने का कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चारों युवकों ने उमाशंकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और ईंट-पत्थर भी चलाने लगे। इसी दौरान राजा बेन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उमाशंकर के बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। मारपीट होते देख संदीप पटेल और भागचंद पटेल बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी इसके बाद चारों युवक सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना में उमाशंकर के सिर और बाएं हाथ की उंगली में चोट आई है, जबकि संदीप पटेल के माथे और भागचंद पटेल की पीठ में चोट लगी है। घायलों के साथ महिला माढोताल थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
चारों आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना
एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि माढोताल थाना क्षेत्र के आईटीआई बुंदेला बाबा इलाके में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से मना करने पर उसके बेटे के साथ चार युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment