विज्ञापन

जबलपुर : सांसद से मिले युवा मोर्चा जबलपुर नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, सांसद ने कहा – भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा, यहीं से तैयार होता है पार्टी का भविष्य का नेतृत्व

[inb_subtitle]

Author Picture
thenewsmp
November 1, 2026
Author Picture
Published On: November 1, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने पदभार मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। इसी क्रम में वे सांसद आशीष दुबे से मिलने पहुंचे। इस दौरान सांसद ने रविंद्र तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल और राजनीतिक भविष्य की कामना की।

सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। यह संगठन एक ऐसी पाठशाला है, जहां से निकलकर भविष्य में पार्टी का नेतृत्व तैयार होता है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में रविंद्र तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें विश्वास है कि रविंद्र पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा से पार्टी को हमेशा काफी अपेक्षाएं रहती हैं। युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका होती है। उन्होंने एक बार फिर रविंद्र तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा का दायित्व मिलने के बाद वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद संगठन के मुखिया रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

रविंद्र तिवारी ने बताया कि 2 नवंबर को जबलपुर की संस्कारधानी में एक बड़ी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर उन्होंने युवाओं के साथ बैठक भी की है। बैठक में सभी युवाओं से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता से निभाएंगे और युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ें।

Leave a Comment