विज्ञापन

जबलपुर : गुररहा के जंगलों में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक और बुजुर्ग की मौत, बेबस पिता लगाता रहा बेटे को जल्द इलाज दिलाने की गुहार

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
November 26, 2026
Author Picture
Published On: November 26, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुररहा के जंगलों में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन यादव (25) और श्यामलाल मेहरा (75) को इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक गुररहा गांव के निवासी थे और हादसे के वक्त एक ही बाइक पर सवार होकर चरगवां से अपने गांव लौट रहे थे।

चरगवां थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 6 बजे थाना क्षेत्र से लगभग तीन किलोमीटर दूर गुररहा के जंगलों में सीएम राइज स्कूल के पास हादसा हुआ। सचिन यादव और श्यामलाल मेहरा एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। टक्कर और गिरने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

हादसे की सूचना डायल 100 के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद चरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मेडिकल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बाद घायलों को अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मृतक सचिन के पिता गुड्डा यादव लगातार गुहार लगाते रहे कि उनके बेटे को जल्द इलाज के लिए अंदर ले जाया जाए, लेकिन उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मृतक सचिन के पिता गुड्डा यादव का कहना है कि किसी बड़े वाहन ने उनके बेटे को जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। वहीं चरगवां पुलिस का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment