विज्ञापन

जबलपुर : कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा और साफ-सफाई के निर्देश

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
October 17, 2026
Author Picture
Published On: October 17, 2026

विज्ञापन

जबलपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने भटौली विसर्जन कुंड, तिलवारा घाट विसर्जन कुंड और हनुमानताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भटौली विसर्जन कुंड की व्यवस्थाएं देखीं

अधिकारियों ने ग्वारीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड परिसर का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

तिलवारा घाट पर कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

इसके बाद अधिकारियों ने तिलवारा घाट स्थित विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम के माध्यम से विसर्जन स्थल की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर, एसपी और नगर निगम आयुक्त ने हनुमानताल पहुंचकर विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिमा विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एसडीएम अनुराग सिंह, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, सीएसपी शशांक सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment