विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर नाव और गोताखोर तैनात करने के निर्देश

[inb_subtitle]

Author Picture
Shubhampatkar
October 17, 2026
Author Picture
Published On: October 17, 2026

विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर नाव और गोताखोर तैनात करने के निर्देश

जबलपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर जिला दंडाधिकारी ने कमांडेंट होमगार्ड को शहर के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर आवश्यक उपकरणों के साथ नावों की व्यवस्था करने और कुशल गोताखोरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, हनुमानताल, ग्वारीघाट, भटौली और तिलवारा स्थित विसर्जन कुंडों के साथ गोकलपुर, अधारताल और मानेगांव तालाब में भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इन स्थानों पर नावों और आवश्यक बचाव उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की तैनाती से आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सकेगा।

Leave a Comment